Wednesday, February 11, 2026
Home POEMS वो लम्हे वो बातें वो ठहरी सी आँखें…

वो लम्हे वो बातें वो ठहरी सी आँखें…

0
928

वो लम्हे वो बातें वो ठहरी सी आँखें
वो नादान पल
वो बेचैन गलिया
वो नाज़ुक सी कलियाँ
गए सब कहाँ ….

जहाँ से चले थे
तुम और हम सफ़र में
वहीं से फ़साने
शुरू हो गए थे
मगर वक़्त आया
जो हो गए जुदा हम
अधूरे अधूरे
से सपने चले …

कही आज भी है
अजब सी ख़ामोशी
वो बेचैन धड़कन
अजब सी उदासी
वो धुँधला सा सावन
वो भीगा सा आँगन
सुनाता है मुझको
कोई दास्ताँ …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here